Bollywood News


कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के डर से वरुण धवन ने किया फैन्स को सेल्फी लेने से मना!

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के डर से वरुण धवन ने किया फैन्स को सेल्फी लेने से मना!
इस समय भारत में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है| आएक दिन यह महामारी लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले रही है, हिंदी सिनेमा भी इस वायरस से बच नही पाया है| अभी तक यह जानलेवा बीमारी अनेक मशहूर सेलेब्स को संक्रमित कर चुकी है| हाल ही में बॉलीवुड के युवा अभिनेता वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा के साथ एयर पोस्ट पर दिखे थे, यहाँ पर उन्होंने कोविड-19 बीमारी को ध्यान में रखते हुए लोगों को सेल्फी लेने से मना कर दिया|

पिछले साल से ही पूरा देश कठिन समय से गुजर रहा है, जब नए साल की शुरुवात हुई थी तो सभी यही सोच रहे थे कि अब कोरोना महामारी भारत देश में खत्म हो जाएगी| तभी कोविड के मामलों में अचानक वृद्धि होनी शुरू हो गई। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, आए दिन किसी न किसी फिल्म के प्रदर्शन को रोका जा रहा है| हाल ही में वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पत्रकारों द्वारा स्पॉट किये गए| इस दौरान अभिनेता और उनकी वाइफ ने मास्क पहना हुआ था और एयरपोर्ट से निकलते समय वरुण ने एक फैन को सेल्फी लेने से मना कर दिया|



बॉलीवुड में अभी तक कोरोना वायरस अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, वरुण धवन, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, आर माधवन, मनोज बाजपेयी, आमिर खान जैसे मशहूर कलाकार को अपना शिकार बना चूका है| यही वजह है कि ये सितारे भी अब कोविड प्रोटोकॉल्स का सावधानी के साथ पालन कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load