Bollywood News


आईपीएल 2021, 15वां मैच: शाहरुख़ खान ने हार कर भी थपथपाई इन खिलाड़ियों की पीठ!

आईपीएल 2021, 15वां मैच: शाहरुख़ खान ने हार कर भी थपथपाई इन खिलाड़ियों की पीठ!
आईपीएल 2021 की धमाकेदार शुरुआत भारत में हो चुकी है, कल यानि 21 अप्रैल को इस सीज़न का 15वां रोमांचक मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था| इस मैच में शाहरुख़ खान की टीम को हार का सामना करना पड़ा, परन्तु फिर भी अभिनेता के अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनकी तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है|

शाहरुख़ ने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर करते हुए आंद्रे रसेल, पैट कमिंस और दिनेश कार्तिक को मैच में उनके उमदा प्रदर्शन के लिए तारीफ की है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "आज बैक सीट लेलो, मुझे लगता है कि कोलकाता नाईट राइडर्स ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है|"



इस मैच में चेन्नई के 221 रनों का पीछा करने उतरी कोलकता की टीम के तीन खिलाड़ी आंद्रे रसेल, पैट कमिंस और दिनेश कार्तिक ने जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन चेन्नई की बेहतरीन गेंदबाज़ी के सामने पूरी टीम 202 पर ऑल आउट हो गई|

End of content

No more pages to load