Bollywood News


समुंद्र किनारे गुरु रंधावा के साथ रोमांस करती नज़र आई उर्वशी रौटेला, तस्वीर वायरल!

समुंद्र किनारे गुरु रंधावा के साथ रोमांस करती नज़र आई उर्वशी रौटेला, तस्वीर वायरल!
बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला अपने ग्लैमरस फोटो औऱ वीडियो की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कैसे अपने हॉट फिगर से लोगों को दीवाना बनाना है उनको अच्छी तरह से पता है। हाल ही में अभिनेत्री के द्वारा इन्स्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर लोगों के दिल तोड़ने का काम कर रही है| इसमें वह बॉलीवुड गायक गुरु रंधावा के साथ समुंद्र किनारे रोमांस करती दिखाई दे रही हैं|

नीले आसमान के नीचे और समुंद्र लहरों के साथ उर्वशी और गुरु की प्यार भरी अदाएं लोगों को दीवाना बना रही हैं| तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, "सागर हृदय को आनन्दित करता है, कल्पना को प्रेरित करता है और आत्मा को शाश्वत आनन्द प्रदान करता है| happy #WorldEarthDay|" उर्वशी के फैन्स इस खूबसूरत पोस्ट को देखने के बाद खुद को कमेंट करने से रोक नही पा रहे हैं|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उर्वशी रौटेला और गुरु रंधावा एक साथ एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाले हैं, यह गाना 30 अप्रैल को लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा| उर्वशी के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं|

End of content

No more pages to load