Bollywood News


'दोस्ताना 2' से बाहर होने के बाद कार्तिक आर्यन का पहला सोशल मीडिया पोस्ट वायरल!

'दोस्ताना 2' से बाहर होने के बाद कार्तिक आर्यन का पहला सोशल मीडिया पोस्ट वायरल!
अगर आपको पता हो 16 अप्रैल को कार्तिक आर्यन, निर्माता करण जौहर के साथ विवादों के कारण उनके आगामी प्रोजेक्ट 'दोस्ताना 2' से बाहर हो गए थे| अभिनेता आने वाले समय में कभी भी धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ काम करते नज़र नही आएँगे| मीडिया खबरों के अनुसार कार्तिक के गैर जिम्मेदाराना बर्ताव के कारण मेकर्स ने यह कठिन फ़ैसला लिया गया था|

इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स काफी निराश दिखाई दिए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर निर्माता को ट्रोल करना शुरू कर दिया है| हाल ही में अभिनेता ने इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पहली पोस्ट साझा की है, जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

कार्तिक ने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, इसमें उनके बाल खुले हैं और चेहरे पर मास्क लगा रखा है| इस तस्वीर में कार्तिक के शानदार आकर्षक लुक को देखने के बाद उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले थे| इनके साथ लक्ष्य लालवानी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे थे, इसकी शूटिंग 9 नवम्बर 2019 को अमृतसर में शुरू हो गई थी| करण जौहर द्वारा निर्मित यह प्रोजेक्ट इसी साल अक्टूबर के अंत तक रिलीज़ किया जाना था| अब तो समय ही बताएगा कि इसका प्रदर्शन लोगों के सामने कब किया जाएगा|

End of content

No more pages to load