Bollywood News


जन्मदिन स्पेशल: समांथा अक्किनेनी के बर्थडे पर उनके बारे में कुछ मनोरंजक बातें!

जन्मदिन स्पेशल: समांथा अक्किनेनी के बर्थडे पर उनके बारे में कुछ मनोरंजक बातें!
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा समांथा अक्किनेनी आज अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं| इस खास दिन पर फैन्स और दोस्त सोशल मीडिया के माध्यम से उनको जन्मदिन विश कर रहे हैं| हमेशा अपने स्टाइलिश और आकर्षक लुक को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली समांथा के बारे में आइये जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण बातें|

समांथा अक्किनेनी वैसे तो अपने हर लुक में लोगों को बदहोश करती नज़र आती हैं, परन्तु ट्रडिशनल साड़ी में उनकी ब्यूटी में चार-चाँद लग जाते हैं| कुछ दिनों पहले यह अभिनेत्री मालदीव गई थीं, जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अनेक हॉट और खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी| इनके कैजुअल्स लुक की बात करें तो वह इसमें फैन्स को दिन में सपने देखने के लिए मजबूर करती नज़र आती हैं|



फ़िल्मी प्रोजक्ट की बात करें तो अभिनेत्री, विग्नेश शिवन निर्देशित फिल्म 'काठु वाकुला रेंदु काढ़ा' में सुपर स्टार विजय सेतुपति के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं| इसके अलावा वह गुनासेखर निर्देशित 'शाकुंतलम' में भी नज़र आने वाली हैं, समांथा के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load