Bollywood News


कोरोना महामारी में लोगों के मसीहा रहे सोनू सूद ने बॉलीवुड सेलेब्स को सुनाई खरी-खौटी!

कोरोना महामारी में लोगों के मसीहा रहे सोनू सूद ने बॉलीवुड सेलेब्स को सुनाई खरी-खौटी!
वर्तमान समय में पूरा देश कठिन समय से गुजर रहा है, जब नए साल की शुरुवात हुई थी तो सभी यही सोच रहे थे कि अब कोरोना महामारी भारत देश में खत्म हो जाएगी| तभी कोविड के मामलों में अचानक वृद्धि होनी शुरू हो गई। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, आए दिन किसी न किसी फिल्म के प्रदर्शन को रोका जा रहा है|

इस समय भारत में कोरोना के हालात बेहद ही चिंताजनक हैं, पिछले साल कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान पैदल पलायन कर रहे मजदूरों के लिए अभिनेता सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए थे। वह खुद सड़क पर उतरे और गरीब जरूरतमंद मजदूरों का हाथ थामा था। हाल ही में अभिनेता ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसको लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है|

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, रात के बीच कई सारे कॉल्स कर अगर आप किसी को बेड दिलवा देते हैं| ऑक्सीजन दिलवा किसी की जान बचा लेते हैं, कसम से ये किसी 100 करोड़ की फिल्म का हिस्सा होने से लाखों गुना ज्यादा बेहतर है, हम सो नहीं सकते जब अस्पताल के बाहर लोग बेड का इंतजार कर रहें हो|" अभिनेता की यह पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद की जा रही है|



कुछ दिनों पहले सोनू सूद ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स को कहा था कि, "आप सभी को बताना चाहता हूँ कि आज सुबह मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| मैंने खुद को क्वरांटीन कर लिया है और सभी सावधानी बरत रहा हूँ, लेकिन चिंता की बात नहीं है मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा, ये याद रखें कि मैं आपकी हर मुसीबत में मदद करने के लिए तैयार हूँ|" परन्तु 3 दिनों में ही उन्होंने इस जानलेवा बीमारी को हरा दिया था|

End of content

No more pages to load