Bollywood News


कॉमेडियन डॉ. संकेत भोसले से शादी करने के बाद सुगंधा मिश्रा ने कही मजेदार बात!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'द कपिल शर्मा' शो से लोकप्रियता हांसिल करने वाली सुगंधा मिश्रा और कॉमेडियन डॉ. संकेत भोसले शादी के बंधन में बंध गए हैं| इस लव बर्ड ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा की हैं, दोनों ने बड़े ही मजेदार अंदाज में शादी की अनाउंसमेंट की है| इनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

सुगंधा ने शादी की एक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर साझा करते पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "और इसी के साथ...डॉ संकेत, तुम्हारी लाइफ और मेरे रूल्स|" वहीं दूसरी और संकेत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, "और इसी के साथ तीन नाम पूरे हो गए...सुगंधा मिश्रा भोसले|"





बता दें कि सुगंधा और संकेत की शादी पंजाब के जालंधर शहर में हुई है, कोविड महामारी के नियमों का ध्यान रखते हुए बहुत कम लोगों को शादी समाहरोह में शामिल किया गया था|

सुगंधा के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने शादी के लिए ऑफ वाइट कलर का लहंगा चुना था, वहीं संकेत सिपल सी शेरवानी में आकर्षक नज़र आ रहे थे|

End of content

No more pages to load