Bollywood News


भारत में कोरोना की खराब स्थिति को देखते हुए आगे आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस!

भारत में कोरोना की खराब स्थिति को देखते हुए आगे आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस!
वर्तमान समय में कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में रहने वाले लोगों की हालत खराब कर रखी है| कोविड के मामलों में अचानक हुई वृद्धि ने मौजूदा स्थिति को चिंताजनक बना दिया है, आए दिन फिल्म मेकर्स अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग और रिलीज़ डेट को पोस्टपोन कर रहे हैं| मनोरंजन दुनिया से जुड़े कलाकार भी इस बीमारी से बच नही पाए हैं, इस बीमारी से लोगों को मदद देने के लिए कई मशहूर सेलेब्स सामने आ रहे हैं|

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जो अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में रहती हैं, उन्होंने ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है| बता दें कि प्रियंका और निक ने एनजीओ के जरिए भारत की मदद के लिए अपना कॉन्ट्रीब्यूशन दिया है| इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों को दी है|

पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि, "भारत...मेरा घर इस वक्त कोविड के प्रकोप से जूझ रहा है और हम सभी को मदद करनी हैं| हर जगह बीमारी है और ये तेजी से बढ़ रही है|" इस पोस्ट को देखने अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं|



प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बड़े पर्दे पर शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में अभिनेता फरहान अख्तर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आई थी, इसमें उनके अभिनय की लोगों ने अच्छी तारीफ की थी|

इस समय वह अमेज़न प्राइम पर आने वाले अपने टीवी शो को लेकर सुर्ख़ियों में चल रही हैं| उन्होंने अमेज़न प्राइम के साथ 2 साल की मल्टी मिलियन डॉलर टीवी डील को साइन किया है| उनके फैन्स शो के शुरू होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load