हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था| इस बात की जानकारी उन्होंने खुद पत्रकारों से बात करते हुए दी है| खबरों की मानें तो कुछ समय पहले अभिनेता के 5 स्टाफ मेंबर्स कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनको कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था|
बता दें कि रणधीर कपूर कोविड-19 की दो डोज लेने के बाद भी इस महामारी से संक्रमित हो गए हैं| अब उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "मुझे ठंड महसूस हो रही थी इसलिए मैंने टेस्ट करवाया था, लेकिन मैं बिलकुल भी परेशान नही हूँ, मुझे सांस लेने में दिक्कत नहीं और इसलिए मुझे आईसीयु या ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है|"
मनोरंजन दुनिया से जुड़े कलाकार भी इस बीमारी से बच नही पाए हैं, इस बीमारी से लोगों को मदद देने के लिए कई मशहूर सेलेब्स सामने आ रहे हैं| कोरोना वायरस रणबीर कपूर, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, अमिताभ बच्चन जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स को अपना शिकार बना चूका है|
रणधीर कपूर वैक्सीन की दो डोज लेने के बाद भी हुए कोरोना बीमारी से संक्रमित!
Friday, April 30, 2021 08:56 IST


