Bollywood News


डिजिटल स्पेस में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करेंगी कंगना रनौत!

डिजिटल स्पेस में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करेंगी कंगना रनौत!
हिंदी सिनेमा में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत आने वाले समय में डिजिटल स्पेस में लोगों का दिल जितने के लिए पूरी तरह रेडी हैं| अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि वह एक फिल्म प्रोड्यूसर की भूमिका में डिजिटल में कदम रखने जा रही हैं| इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

कंगना ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,"मणिकर्णिका फिल्म्स का लोगो लॉन्च इस घोषणा के साथ कर रही हूँ कि मैं डिजिटल स्पेस में लव स्टोरी फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' के साथ अपनी शुरुआत करने जा रही हूँ इसके लिए आपका आशीर्वाद चाहिए|" इसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कंमेंट् बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



कंगना के फिल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो उनकी फिल्म 'थलाइवी' अप्रैल 2021 में रिलीज़ होने वाली थी, परंतु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से इसके प्रदर्शन को टाल दिया गया| इसके अलावा वह अर्जुन रामपाल के साथ एक्शन थ्रिलर 'धाकड़' और 'तेजस' में दिखाई देने वाली हैं, अभिनेत्री के फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load