Bollywood News


जन्मदिन स्पेशल: खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर कुछ रोचक बातें!

जन्मदिन स्पेशल:  खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर कुछ रोचक बातें!
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा आज अपना 32 वां जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज़ में अपनी बेटी वामिका के साथ मनाने वाली हैं| अगर आपको पता हो भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्का के घर इस साल 4 जनवरी को बेटी वामिका ने जन्म लिया था| अभिनेत्री के बर्थडे के दिन आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी|

अनुष्का,विराट और उनकी बेटी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं| कुछ समय पहले विराट ने सोशल मीडिया पर अनुष्का संग रोमांटिक फोटो शेयर की थी। बैकग्राउंड में सूरज ढलता नज़र आ रहा था और दोनों स्विमिंग पूल में रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे थे| आज के दिन को अभिनेत्री खास बनाने के लिए अपना जन्मदिन बेटी वामिका के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं|

अनुष्का फिल्म के फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'जीरो' में मुख्य भूमिका में नज़र आई थीं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, इस फिल्म के बाद से अभी तक अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

End of content

No more pages to load