Bollywood News


कोरोना कहर: बॉलीवुड अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोविड के कारण हुआ निधन!

कोरोना कहर: बॉलीवुड अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोविड के कारण हुआ निधन!
वर्तमान समय में कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में रहने वाले लोगों की हालत खराब कर रखी है| कोविड के मामलों में अचानक हुई वृद्धि ने मौजूदा स्थिति को चिंताजनक बना दिया है, हाल ही में भारतीय फिल्मों और टीवी शोज के दिग्गज अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना महामारी के कारण निधन हो गया है|

इस बात की जानकारी फिल्म निर्देशक और निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर साझा की है| उन्होंने लिखा कि, "मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल के कोविड के कारण निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूँ, एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर जिन्होंने कई सारी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया| उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं. ॐ शांति|"

मीडिया सूत्रों की मानें तो कुछ समय पहले ही अभिनेता कोविड पॉजिटिव पाए गए थे| जिसे साथ लड़ते-लड़ते उन्होंने अपने परिवार वालों की उपस्थिति में आखिरी सांस ली है| कोरोना महामारी के चलते मनोरंजन जगत को बड़ी क्षति का सामना करना पड़ रहा है| यह जानलेवा बीमारी अभी तक अनेक मशहूर हस्तियों की जान ले चुकी है, आए दिन फिल्म इंडस्ट्री से बहुत बुरी खबरें सामने आ रही हैं|

End of content

No more pages to load