Bollywood News


'राधे' में सलमान खान और कमाल खान की चार्टबस्टर जुगलबंदी ने म्यूजिक में लगाये चार चांद!

'राधे' में सलमान खान और कमाल खान की चार्टबस्टर जुगलबंदी ने म्यूजिक में लगाये चार चांद!
कमाल खान ने 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के गीत सिटी मार और दिल दे दिया गानों को आवाज़ दी है। अब तक, दोनों गानों को अभूतपूर्व प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

सलमान खान और कमाल खान ने हमेशा चार्टबस्टर जुगलबंदी दी है। यह सफ़र फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के एक गीत 'ओ ओह जानेजाना' के साथ शुरू हुआ था जहां कमाल ने पहली बार सलमान के लिए गाना गाया था। यह गाना एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था और आज भी एक पार्टी सॉन्ग है। तब से, दोनों ने कई परियोजनाओं पर एक साथ काम किया है।

फिर चाहे ओ ओ जानेजाना हो या दबंग 3 से मुन्ना बदनाम, यह हर बार साबित हुआ है कि जब वे एक साथ काम करते हैं तो हर बार दोनों ने हिट गानों की पेशकश की है। कमाल खान की आवाज, सलमान खान के लिए सबसे उपयुक्त आवाज लगती है। उनके पास एक मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज़ है जो श्रोताओं का ध्यान अपनी तरफ़ खींच लेती है। वह एक महान गायक हैं जिन्होंने पिछले कुछ दशकों में सलमान के प्रशंसकों और दर्शकों का चार्टबस्टर गीतों के साथ मनोरंजन किया है।

उनके कुछ गीत जो हर तारीफ़ के लायक हैं, उनमें हिरिये (रेस 3), ऐथे आ (भारत), मुन्ना बदनाम (दबंग 3), सहित कई अन्य शामिल हैं।

सलमान खान के साथ, फ़िल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।

End of content

No more pages to load