Bollywood News


भूमि पेडनेकर ने इसलिए कहा एक ही दिन में 2 करीबी लोगों को खोया है!

भूमि पेडनेकर ने इसलिए कहा एक ही दिन में 2 करीबी लोगों को खोया है!
वर्तमान समय में कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में रहने वाले लोगों की हालत खराब कर रखी है| कोविड के मामलों में अचानक हुई वृद्धि ने मौजूदा स्थिति को चिंताजनक बना दिया है, इस समय देश में लोग मेडीकल सुविधाएं जैसे बेड, ऑक्सीजन, सिलेंडर, वेंटिलेटर और दवाओं की भारी कमी के कारण खूब परेशान चल रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में कई बॉलीवुड सेलेब्स लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं| हाल ही में हिंदी सिनेमा की युवा खूबसूरत अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी सोशल मीडिया के माध्यम अपना दुःख व्यक्त किया है|

भूमि पेडनेकर ने इस महामारी में आगे आ कर लोगों तक मदद पहुँचाने का काम किया है। अभिनेत्री ने कोरोना निगेटिव हो जाने के बाद प्लाज्मा दाताओं की पहचान करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। परन्तु अनेक प्रयासों के बावजूद हाल ही में उन्होंने अपने दो करीबी लोगों को खो दिया है, इस बात की जानाकरी उन्होंने ट्विटर पर फैन्स के साथ साझा की है|

पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, "पिछले 24 घंटों में 2 लोगों को हमने अपनी तत्काल दुनिया से खो दिया है। 3 सुपर क्रिटिकल कंडीशन में हैं, मैंने अपना दिन ऑक्सीजन और बिस्तरों की तलाश में बिताया है ताकि हम उन्हें बचा सकें। इस मोड़ पर, दु: ख के लिए जगह नहीं है। वास्तव में यह सब कब खत्म होगा, प्लीज अपना-अपना योगदान दें।" इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



भूमि पेडनेकर के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में बधाई हो के सीक्वल 'बधाई दो' में राजकुमार राव के मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load