Bollywood News


कोरोना महामारी से बचाव के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शुरू करेंगें ये अभियान!

कोरोना महामारी से बचाव के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शुरू करेंगें ये अभियान!
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा ने कल यानि 1 मई को अपना 32वां जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज़ में अपनी बेटी वामिका के साथ सेलिब्रेट किया है| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए, कोरोना बचाव के लिए अपनी नई मुहीम के बारे में फैन्स को जानकारी दी है| इसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उनके कार्य की सराहना कर रहे हैं|

इस वीडियो में अनुष्का शर्मा कह रही हैं कि, "उम्मीद है कि आप सभी बिलकुल सुरक्षित होंगे, आप सभी का जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद| आप सभी ने मेरे दिन को स्पेशल बनाया, लेकिन इस महामारी के बीच मुझे जन्मदिन मनाना सही नहीं लगा| मैंने आप सभी के साथ मैसेज देखे, जो आपने भेजे थे, मेरे पास आप सभी के लिए खास मैसेज है| इस मुश्किल घड़ी में आप एकजुट होकर रहें और देश का सहारा बने| मैं और विराट साथ आ रहे हैं, अपना सपोर्ट देने| आप भी इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं, हम सभी एक साथ हैं, अपना ध्यान रखें|" अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



अनुष्का के फिल्म फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'जीरो' में मुख्य भूमिका में नज़र आई थीं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में दिखाई दिए थे। इसके बाद से अभी तक अनुष्का ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है, फैन्स उनके अगले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load