Bollywood News


कोरोना महामारी में मेंटल हेल्थ पर दीपिका पादुकोण बोली: हम आपके साथ हैं!

कोरोना महामारी में मेंटल हेल्थ पर दीपिका पादुकोण बोली: हम आपके साथ हैं!
भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने लोगों की हालत खराब कर रखी है, इससे राहत देने के लिए फ़िल्मी जगत के सितारे आगे आ रहे हैं| हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय से जरूरतमंदों की सहायता कर रही हैं| अगर आपको पता हो वह दिमागी रूप से परेशान रह चुकी हैं, हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए मेंटल हेल्थ को लेकर लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

कोरोना वायरस महामारी का इंसान के मस्तिष्क पर काफी प्रभाव पड़ता है, इससे ग्रसित व्यक्ति डिप्रेशन में भी जा सकता है। दीपिका ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हममें से लाखों यहां तक कि मैं और मेरी फैमिली भी एक दूसरे से दूर रहते हुई संघर्ष कर रहे हैं। याद रखिए,आप अकेले नहीं हैं। हम सब इस संकट में साथ हैं। और सबसे जरूरी बात इसमें ही एक उम्मीद है।" अभिनेत्री की इस पोस्ट को देखने के बाद फैन्स जमकर उनके कार्य की सराहना कर रहे हैं|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 'द लाइव लव लाफ फाउंडेशन' तैयार किया है| जो ऐसे लोगों की सहायता के लिए आगे आता है जिनको मेंटल हेल्थ से संबंधित कोई समस्या है| यह संस्था लोगों को डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद प्रदान करती है|

End of content

No more pages to load