कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने लोगों की हालत खराब कर रखी है, इससे राहत देने के लिए फ़िल्मी जगत के सितारे आगे आ रहे हैं| यह जानलेवा बीमारी कई मशहूर सेलेब्स को अपना शिकार बना चुकी है| अभी-अभी खबर मिली है कि पिछले काफी समय से फिल्मों की समीक्षक करने वाले राजीव मसंद भी कोरोना वायरस के कारण नाजुक हालातों में हैं| खराब स्थिति होने की वजह से उनको मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में वेटिंलेटर पर रखा गया है|
सूत्रों की मानें तो आईसीयू में उनका फेंफड़ों में इन्फेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ने लगा था, राजीव मसंद की हालत ठीक न होने के कारण डॉक्टर्स भी चिंतित हैं| अगर आपको पता हो उन्होंने कुछ समय पहले ही करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन में काम करना शुरू किया था| 42 साल के हो चुके राजीव ने छोटी उम्र में फिल्म पत्रकारिता में काम शुरू कर दिया था, धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने खुद का शो मसंद की पंसद लॉन्च कर दिया था| हाल ही में मिली खबर के मुताबिक फिल्म क्रिटिक का स्वास्थ्य ठीक नही बताया जा रहा है|
आपकी जानकारी के लिए बता दें राजीव मसंद ने फिल्मों की समीक्षा करते हुए दुनिया के नंबर वन फिल्म क्रिटिक की पदवी हांसिल कर ली थी| इस समय हर उनका फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स ईश्वर से उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहा है|
कोरोना महामारी के कारण वेटिंलेटर पर पहुंचे फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद!
Monday, May 03, 2021 12:51 IST


