Bollywood News


भारतीय सिनेमा की 108वीं सालगिरह पर कुछ महत्वपूर्ण रोमांचक बातें!

भारतीय सिनेमा की 108वीं सालगिरह पर कुछ महत्वपूर्ण रोमांचक बातें!
अगर आपको पता हो आज ही के दिन यानी 3 मई को भारतीय सिनेमा ने अपना सफर शुरू किया था| पूरा विश्व में सबसे ज्यादा फिल्म बनाने वाली मशहूर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री वर्तमान समय में विकास के चरम पर है| आज के दिन इंडियन फिल्म जगत अपनी 108वीं सालगिराह सेलिब्रेट कर रही है, आज भारत की पहली फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' लोगों के सामने प्रस्तुत की गई थी| इस खास दिन पर आइये जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण बातें|

हिंदी सिनेमा के पितामाह दादा साहब फाल्के का जन्म 30 अप्रैल 1870 में हुआ था| एक बार वह दोस्त के कहने पर गिरगांव (बंबई) अमेरिका इंडिया थियेटर में प्रदर्शित अंग्रेजी फिल्म 'अमेजिंग एनिमल' देखने चले गए थे| पर्दे पर वह इंसान को चलते-फिरते देखकर दंग गए थे, इसके बाद फिल्म बनाने के जुनून में वह लंदन पहुंच गए| जब वह बंबई वापिस आए तो उन्होंने 1 अप्रैल 1912 को 'फाल्के फिल्म्स' नाम से प्रोडक्शन कंपनी का कार्य शुरू कर दिया|

धीरे-धीरे दादा साहब ने फिल्म बनाने के लिए कलाकारों की चयन प्रक्रिया शुरू की और अंत में उन्होंने थियेटर से कुछ कलाकारों को चुन लिया| इसके कलाकार पांडुरंग गढाधर सने, गजानन वासुदेव और दतात्रेय दामोदर दबके थे, दादा को राजा हरिश्चंद्र के किरदार के लिए दबके का अभिनय बेहद आकर्षक लगा|

इसके बाद 3 मई 1913 को गिरगांव के पास बॉम्बे कॉर्ननेशन थियेटर में फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' रिलीज़ हुई| इस पहली भारतीय फिल्म को देखने के लिए थियेटर के बाहर हजारों की संख्या में भीड़ इक्कठा थी, इसको देखकर दादा साहब ख़ुशी से फुले नही समा रहे थे|

End of content

No more pages to load