Bollywood News


कोरोना कहर: 30 हजार लोगों का वैक्सीनेशन करवाएगा यशराज फिल्म्स, पोस्ट वायरल!

वर्तमान समय में कोरोना वायरस के कारण भारत की खराब स्थिति को देखकर अनेक फ़िल्मी प्रोजेक्ट और डेली शोज़ की शूटिंग को रोक दिया गया है| इस नाजुक स्थिति में महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन लगा रखा है और लोगों के बचाव के लिए सभी की वैक्सीनेशन की जा रही है| अभी-अभी खबर मिली है कि यशराज फिल्म्स ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मुफ्त में टीकाकरण करवाने का निर्णय लिया है|

मीडिया सूत्रों की मानें तो यशराज फिल्म्स ने एम एंड ई इंडस्ट्री के 30 हजार लोगों का वैक्सीनेशन कराने का मन बनाया है| इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उनके इस फ़ैसले की तारीफ कर रहे हैं| इस बात की जानकारी अशोक पंडित ने अपने ट्विटर पर लोगों के साथ साझा की है|



बता दें कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने महाराष्ट्र सीएम को लेटर लिखकर यशराज फिल्म्स की प्रार्थना को मानने के लिए कहा है| उन्होंने लिखा है कि, "वैक्सीनेशन ना सिर्फ इस बीमारी से लड़ने में मदद करेगी बल्कि राज्य की कम होती इकनॉमी को भी ठीक करने में मदद करेगा|"

End of content

No more pages to load