Bollywood News


सलमान खान के करियर की सबसे छोटी फिल्म है, 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई'!

सलमान खान के करियर की सबसे छोटी फिल्म है, 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई'!
हिंदी सिनेमा के सुल्तान यानि सलमान खान के आगामी प्रोजेक्ट 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के रिलीज़ होने का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं| इसमें अभिनेता दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं| कुछ समय पहले ही इसका धांसू ट्रेलर प्रस्तुत किया गया था जिसको लोगों की शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी|

अगर आपको पता हो इसका प्रदर्शन 13 मई 2021 को होने वाला है जिसको सेंसर ने भी सर्टिफिकेशन के द्वारा हरी झंडी दे दी है| वर्तमान समय में यह फिल्म अपने रन टाइम को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही है| सूत्रों की मानें तो यह सलमान के अभी तक के सफर की सबसे कम अवधि वाली फिल्म है| इसकी टाइमिंग महज 114 मिनट यानी 1 घंटा 54 मिनट है|

देखिये ट्रेलर-



कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि इसके सैटेलाइट, थिएटर राइट्स, ओवरसीज़ राइट्स, म्यूजिक राइट्स ज़ी स़्टूडियो ने 230 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। इसके निर्देशक प्रभुदेवा इससे पहले सलमान के साथ 'वॉन्टेड' और 'दबंग 3' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, हिंदी सिनेमा प्रेमी इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load