Bollywood News


बंगाल में कंगना रनौत को बीजेपी का समर्थन देना पड़ा भारी, ट्विटर अकाउंट सस्पेंड!

बंगाल में कंगना रनौत को बीजेपी का समर्थन देना पड़ा भारी, ट्विटर अकाउंट सस्पेंड!
कंगना रनौत बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानों के लिए लोकप्रिय हैं, वह अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी मुद्दे को लेकर अपनी राय देती नज़र आती हैं| हाल ही में उन्होंने बंगाल में बीजेपी का समर्थन किया था, जिसको उनको भारी किम्मत चुकानी पड़ी है| हाल ही में ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है, यह खबर इस समय खूब वायरल हो रही है|

अगर आपको पता हो कंगना अक्सर अपने ट्विट पोस्ट के माध्यम से सुर्ख़ियों में बनी रहती थी| हाल ही में वह बीजेपी का पक्ष लेती दिखाई दी थी, यही कारण है कि कंगना को इसका नुकसान झेलना पड़ा है और उनके ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया है|


आपकी जानाकरी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से ममता बेनर्जी ने सीएम की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है| उसके बाद से ही कंगना उनकी पार्टी के खिलाफ अनेक तरह के पोस्ट कर रही हैं, अब एक्ट्रेस का अकाउंट सस्पेंड होने की खबर को पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया है|

End of content

No more pages to load