Bollywood News


बिग ब्रेकिंग: बिग बॉस प्रतिभागी निक्की तंबोली के भाई जतिन का कोरोना के कारण निधन!

बिग ब्रेकिंग: बिग बॉस प्रतिभागी निक्की तंबोली के भाई जतिन का कोरोना के कारण निधन!
कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने भारत में रहने वाले लोगों की हालत खराब कर रखी है, इससे राहत देने के लिए फ़िल्मी जगत के सितारे आगे आ रहे हैं| यह जानलेवा बीमारी कई मशहूर सेलेब्स को अपना शिकार बना चुकी है| अभी-अभी खबर मिली है कि बिग बॉस 14 की प्रतिभागी निक्की तंबोली के भाई जतिन तंबोली का इस जानेलवा महामारी के कारण 29 साल की उम्र में निधन हो गया है| इस दुखद खबर की जानकारी निक्की ने इंस्टाग्राम पर भाई के साथ की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए दी है|

निक्की ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "हमें नहीं पता था कि इस सुबह भगवान तुम्हारा नाम पुकारेंगे| पूरी जिंदगी हमने तुम्हें भरपूर प्यार दिया और तुम्हारे जाने पर भी हम वही करेंगे, तुम्हें खोकर हमारा दिल टूट गया है| तुम अकेले नहीं गए, हमारा एक हिस्सा तुम्हारे साथ चला गया, जिस दिन भगवान ने तुम्हें दुनिया में बुलाया था, तुम कई सारी खुशियां लेकर आए थे| हमारे परिवार की कड़ी टूट गई, कुछ भी पहले जैसा नहीं रहा लेकिन भगवान हम सभी को बारी बार से बुलाता है, ये कड़ी फिर जुड़ेगी|" इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैन्स और दोस्त कमेंट बॉक्स में अपनी संवेदनाएं भेज रहे हैं|



निक्की ने कुछ समय पहले अपने भाई के बेहतर स्वास्थ के लिए पूजा का आयोजन भी किया था| उनके भाई जतिन कई तरह की स्वास्थ समस्याओं से ग्रसित थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए फैंस से आग्रह किया था कि उनके भाई के जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं करें|

End of content

No more pages to load