Bollywood News


क्या 'दृश्यम 2' में अजय देवगन द्वारा किए गए मर्डर की गुथी सुलझा पाएगी पुलिस!

इस समय मलयालम इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम 2' की शानदार एंटरटेनमेंट लोगों के सर चढ़ कर बोल रही है| अगर आपने इसके पहले पार्ट का हिंदी वर्जन देखा है तो आपके लिए खुशखबरी है| हाल ही में हिंदी में 'दृश्यम 2' की घोषणा कर दी गई है, इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्शं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दी है|

बता दें कि कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक की प्रोडक्शन हाउस 'पनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल' ने 'दृश्यम 2'के रीमेक के राइट्स खरीद लिये हैं| इस खबर के सामने आते ही अजय देवगन के फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं| सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट के कमेंट बॉक्स सेशन में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2015 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका में नज़र आए थे| इसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था, दर्शक इसके दूसरे भाग का उसी समय से इंतजार करने लगे थे| अब इस बेहतरीन खबर के सामने आते ही हिंदी सिनेमा प्रेमी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं|

End of content

No more pages to load