Bollywood News


पूरे परिवार के बाद कोरोना संक्रमित हुई दीपिका पादुकोण, ऐसी है हालत!

पूरे परिवार के बाद कोरोना संक्रमित हुई दीपिका पादुकोण, ऐसी है हालत!
कोरोना का कहर बॉलीवुड सेलेब्स पर बढ़ता जा रहा है, आए दिन सिनेमा से बुरी खबर सामने आ रही है| कल यानि 4 मई को हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सारा परिवार इस जानलेवा महामारी से ग्रसित पाया गया था, जिसके बाद अभिनेत्री ने भी अपना टेस्ट करवाया और अंत में उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है| इस खबर के सामने आते ही दीपिका के फैन्स काफी उदास नज़र आ रहे हैं|

मीडिया सूत्रों की मानें तो दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण, मां और बहन कल कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, और उनके पापा की हालत ठीक न होने के कारण अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था| परन्तु वर्तमान में उनकी तबियत बेहतर बताई जा रही है, दीपिका ने भी संक्रमित होते ही खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण इस समय बेंगलुरू स्थित अपने घर में डॉक्टर्स की देखरेख में आइसोलेशन में हैं और उनकी मां उज्जवला पादुकोण और बहन अनीशा दोनों घर पर ही आइसोलेशन में हैं| अभिनेत्री के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह कबीर खान की फिल्म '83' पति रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं| कोरोना वायरस अभी तक कटरीना कैफ, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन सोनू सूद और रणबीर कपूर जैसे सेलेब्स को अपना निशाना बना चूका है|

End of content

No more pages to load