Bollywood News


कंगना रनौत को धमकी देने के बाद बहन रंगोली ने इसलिए कहा, कोर्ट में मिलते हैं!

कंगना रनौत को धमकी देने के बाद बहन रंगोली ने इसलिए कहा, कोर्ट में मिलते हैं!
कंगना रनौत बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानों के लिए लोकप्रिय हैं, वह अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी मुद्दे को लेकर अपनी राय देती नज़र आती हैं| हाल ही में उन्होंने बंगाल में बीजेपी का समर्थन किया था, जिसको उनको भारी किम्मत चुकानी पड़ी है| ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है, यह खबर इस समय खूब वायरल हो रही है| हाल ही में कुछ डिजाइनर्स ने कंगना को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी दी थी, जिसका मुहतोड़ जवाब रंगोली चंदेल ने दिया है|

बता दें कि डिजाइनर आनंद भूषण ने ट्विटर पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि, आज हुई कुछ घटनाओं को ध्यम में रखते हुए हमने फैसला किया है कि अपने सभी सोशल मीडिया चैनलों से कंगना रनौत से संबंधित सभी पोस्ट हटा देंगे| भविष्य में भी हम कभी कंगना रनौत के साथ काम ना करने की शपथ लेते हैं।

इसके जवाब में रंगोली चंदेल ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "ये छोटे डिजाइनर्स भारत की टॅाप एक्ट्रेस का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। ये ऐसा खुद को प्रमोट करने के लिए कर रहे हैं। मैंने तय किया है कि मैं इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। कोर्ट में इन्हें साबित करता होगा, कैसे और कहां हमारा एंडोर्समेंट था। जिसे खत्म करने का दावा कर रहे हैं..कोर्ट में मिलते हैं..आनंद भूषण| उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद की जा रही है|





इन सभी की लड़ाई में स्वरा भास्कर ने बीच में मजे लेते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट की है जो इस समय काफी वायरल हो रही है| उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "नफरत भरी स्पीच का विरोध करने के लिए आनंद भूषण और रिमझिम दादू आपको सलाम।"


End of content

No more pages to load