Bollywood News


कोरोना कहर में लोगों की मदद के लिए इस एनजीओ से जुड़े रणदीप हुड्डा!

कोरोना कहर में लोगों की मदद के लिए इस एनजीओ से जुड़े रणदीप हुड्डा!
पूरे भारत में इस समय कोरोना वायरस ने तबाही मचा कर लोगों को परेशान कर रखा है। फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी इस महामारी से अपने आप को बचा नही पाए हैं, लेकिन कुछ सेलेब्स इस मुश्किल घड़ी में खुलकर लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं| हाल ही में अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए लोगों की सहायता करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है|

अभी-अभी खबर मिली है कि बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए लोकप्रिय रणदीप हुड्डा ने एनजीओ खालसा ऐड के साथ हाथ मिलकर जरूरतमंदों की सहायता करने का फ़ैसला लिया है। इस संस्था के द्वारा वह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स लोगों को प्रदान करेंगे| इस खबर के सामने आते ही फैन्स उनके इस कार्य की खूब सराहना कर रहे हैं|



इस समय रणदीप हुड्डा अपनी आगामी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| वह सलमान खान के साथ 'किक', और 'सुलतान' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में में काम कर चुके हैं| ये दोनों इस बार प्रभुदेवा के निर्देशन में तैयार इस फिल्म में धमाका करने आ रहे हैं, इसका प्रदर्शन 13 मई को बड़े पर्दे पर किया जाएगा|

End of content

No more pages to load