Bollywood News


अमिताभ बच्चन ने कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखकर, फैन्स को दी ये सलाह!

अमिताभ बच्चन ने कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखकर, फैन्स को दी ये सलाह!
इस समय कोरोना वायरस ने तबाही मचा कर लोगों को परेशान कर रखा है। फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी इस महामारी से अपने आप को बचा नही पाए हैं, लेकिन कुछ सेलेब्स इस मुश्किल घड़ी में खुलकर लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं| हाल ही में इस जानलेवा बीमारी के बढ़ते मामलों को देखकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लोगों को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये एक खास संदेश शेयर किया है|

भारत में हर दिन इस बीमारी से लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और हजारों की संख्या में अपनी जान गवा रहे हैं| आज के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 99 हजार 556 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3780 लोगों की जान चली गई है| अमिताभ ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "जो CORONA ग्रस्त हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं। जो CORONA से मुक्त हैं, और हुए हैं, उनके लिए भी प्रार्थना। आप सुरक्षित रहें, नियमों का पालन करें, अनुशासित रहें|"



अमिताभ बच्चन के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', और रूमी जाफ़री निर्देशित 'चेहरे' में नज़र आने वाले हैं। हिंदी सिनेमा प्रेमी इस समय उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load