Bollywood News


पंजाबी लोकप्रिय एक्‍टर और निर्देशक सुखजिंदर शेरा का कोरोना के कारण निधन!

पंजाबी लोकप्रिय एक्‍टर और निर्देशक सुखजिंदर शेरा का कोरोना के कारण निधन!
फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी कोरोना महामारी से अपने आप को बचा नही पाए हैं, आए दिन कोई न कोइ बुरी खबर सुनने को मिल रही है| अभी-अभी खबर आई है कि पंजाबी मनोरंजन जगत के मशहूर एक्‍टर और निर्देशक सुखजिंदर शेरा का कोरोना के कारण निधन हो गया है| उन्होंने युगांडा में अपने परिवार वालों की उपस्थिति में आखिरी साँस ली है, इस खबर को पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया|

इस बात की जानकारी सुखजिंदर के असिस्‍टेंट जगदेव सिंह ने दी है, बता दें कि अभिनेता 25 अप्रैल को केन्या से अपने दोस्त के पास से लोटे थे| उस समय उनको हल्का बुखार हुआ था फिर अचानक से तबियत खराब होने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था| सुखजिंदर शेरा के निधन से पंजाबी सिनेमा को एक सदमा सा लगा है, जिससे उभरने में काफी समय लग जाएगा| इस समय हर सेलेब्स भगवान से उनकी आत्मा की शांति के प्रार्थना कर रहा है|

सुखजिंदर शेरा के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह 'जट्ट ते जमीन' और 'यारी जट्ट दी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं| अभिनेता का परिवार चाहता है कि उनका पार्थ‍िव शरीर पंजाब लाया जाए, परन्तु कोरोना महामारी के कारण उनके परिजनों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है|

End of content

No more pages to load