Bollywood News


'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की टीम ने रिलीज़ से पहले लिया ये बड़ा फ़ैसला!

'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की टीम ने रिलीज़ से पहले लिया ये बड़ा फ़ैसला!
वर्तमान समय में कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत में खूब तबाही मचा रही है, यह काफी तेज़ी से फेल रही है| इस महामारी से मनोरंजन जगत के कलाकार भी अपने आप को बचा नही पाए हैं और अनेक सेलेब्स इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं| हाल ही में बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की टीम ने रिलीज़ से पहले काफी बड़ा फैसला लिया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई उनके इस निर्णय की तारीफ कर रहा है|

बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक सलमान की प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स ने जरुरतमंदों की सहायता करने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसेंट्रेटर्स और वेंटिलेटर जैसे एसेंशियल आवश्यक मशीनों को दान करने का निर्णय लिया है| अभिनेता की इस फिल्म की कमाई को सामाजिक कार्यों में लगाया जाएगा|

अगर आपको पता हो सलमान खान की 'राधे' 13 मई 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा| हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इस संकट की इस घड़ी में जरुरी उपकरणों को खरीदकर उसे लोगों को दान करेंगे| इसके मेकर्स ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि, "हम इस पहल का हिस्सा बनने के लिए खुश हैं, कोविड-19 के खिलाफ इस राष्ट्र की लड़ाई में थोड़ा हमारा भी होना चाहिये|"

फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में सलमान खान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| इसको बड़े पर्दे के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रदर्शित किया जाएगा|

End of content

No more pages to load