Bollywood News


मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के उपर मुंबई पुलिस ने इसलिए की एफ़आईआर दर्ज़!

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के उपर मुंबई पुलिस ने इसलिए की एफ़आईआर दर्ज़!
अभी-अभी खबर मिली है कि भारतीय के लोकप्रिय कॉमेडियन सुनील पाल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज़ कर लिया है| कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वह डॉक्टर्स के उपर गंभीर आरोप लगाते नज़र आए थे| इस खबर के बाद से ही सुनील को लोगों द्वारा काफी ट्रोल किया जा रहा है|

उस वीडियो में सुनील पाल ने कहा था कि, "डॉक्टर भगवान का एक रूप होते हैं, लेकिन ववर्तमान समय में 90 प्रतिशत डॉक्टरों ने दानव का रूप धारण कर लिया है| वह मरीजों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं, गरीब लोगों को डराया जा रहा है| लोगों को जबरदस्ती कोविड संक्रमित बता कर भर्ती किया जा रहा है, मरीज की मौत के बाद भी उनके नाम पर बिल बनाया जा रहा|"

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स (मुंबई) की प्रेसिडेंट डॉ. सुष्मिता भटनागर ने सुनील पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है| इसके बाद सुनील ने माफी मांगते हुए एक और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था|

End of content

No more pages to load