Bollywood News


एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड के साथ गाड़ी में रोमांस करते दिखे बिग बॉस फेम राहुल वैद्य!

एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड के साथ गाड़ी में रोमांस करते दिखे बिग बॉस फेम राहुल वैद्य!
जब से सिंगर राहुल वैद्य बिग बॉस 14 के रनरअप बनने के बाद घर से बाहर आए हैं तो उनका सितारा काफी बुलंदियों पर है| आए दिन राहुल की अपनी गर्लफ्रेंड दिशा के साथ तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, हाल ही में इस लव बर्ड की काफी फोटोज एयरपोर्ट से वायरल हो रही है| इनमें यह जोड़ा सभी के सामने रोमांस करता नज़र आ रहा है, इन तस्वीरों को लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है|

अगर आपको पता हो राहुल आने वाले समय में लोकप्रिय टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' में नजर आने वाले हैं| इसी के सिलसिले में वह अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ साउथ अफ्रीका जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे| राहुल जाने से पहले अपने लव को किस भी करते दिखाई दिए|



तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि राहुल, दिशा को प्यार से समझाते नजर आ रहे हैं और अंत में उन्होंने घुटनों के बल बैठकर अपने प्रेम का इजहार भी किया| एयरपोर्ट पर उनका यह रोमांस खूब सुर्खियाँ बटोर रहा है| 'खतरों के खिलाड़ी 11' में राहुल के साथ बिग बॉस 14 की प्रतिभागी निक्की तंबोली भी दिखाई देने वाली हैं|

End of content

No more pages to load