Bollywood News


ज़ी5 की सर्विस ज़ीप्लेक्स पर रिलीज़ होगी सलमान खान अभिनीत 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई'!

ज़ी5 की सर्विस ज़ीप्लेक्स पर रिलीज़ होगी सलमान खान अभिनीत 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई'!
अपने पसंदीदा स्टार की सबसे प्रतीक्षित फिल्म को आराम से अपने घर पर रहकर स्पेशल 'राधे कॉम्बो ऑफर' पर देखने के लिए तैयार हो जाइए!

भारत के प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी5 ने हमेशा भारतीय कंटेंट में निवेश किया है और हाल ही में सलमान खान अभिनीत साल की अपनी सबसे बड़ी रिलीज़ 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की घोषणा की है। एक ऐसी फिल्म जिसे प्रशंसक ज़ीप्लेक्स के साथ ज़ी5 पर अपने घरों की सुरक्षा और आराम के साथ देख सकते हैं।

इस फ़िल्म का प्रीमियर सलमान खान की परंपरा के अनुसार 13 मई को ईद के मौके पर किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर और गाने - सिटी मार, दिल दे दिया और टाइटल सॉन्ग राधे भाई लॉन्च के बाद से ही ट्रेंड कर रहे हैंजिसनके आंकड़ों ने इंडस्ट्री में बेंचमार्क स्थापित कर दिया है।

ज़ीप्लेक्स के साथ ज़ी5 ने हाल ही में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए और अपने घरों के आराम से फिल्म देखने का मौका देते हुए, फिल्म को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक विशेष 'राधे कॉम्बो ऑफर' की घोषणा की है। एक साल का यह स्पेशल ऑफर 499/- के आकर्षक मूल्य पर उपलब्ध होगा, जिसके माध्यम से दर्शक ज़ी5 पर 13 मई से यह बहुप्रतीक्षित फिल्म देख सकेंगे, इसके अलावा दर्शकों को ज़ी5 की एक्सटेंसिव और डाइवर्स प्रीमियम कंटेंट लाइब्रेरी का एक्सेस भी मिलेगा।

जैसा कि भारत कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर से गुज़र रहा है, सलमान खान फिल्म्स (SKF) के साथ, एक प्रमुख ग्लोबल कंटेंट कंपनी, ज़ी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ी) देश के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसेंट्रेटर्स और वेंटिलेटर जैसे एसेंशियल आवश्यक चिकित्सा उपकरण के दान करने के लिए आगे आये है। फिल्म की रिलीज से होने वाले राजस्व को हेल्थकेयर सिस्टम का समर्थन करने के लिए उल्लेखित आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति की खरीद में GiveIndia की सहायता करेगा। ज़ी और सलमान खान फिल्म्स दैनिक वेतन भोगियों के परिवारों को सहायता प्रदान करने की दिशा में भी काम करेंगे जो मीडिया और एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम के अभिन्न अंग हैं।

वर्ष 2021 में, ज़ी5 ने विभिन्न भाषाओं में 50+ नाट्य रिलीज़ और 40+ ऑरिजिनल जारी करने की योजना बनाई है, जिससे उपभोक्ताओं को मनोरंजन का विकल्प मिलेगा और 'राधे कॉम्बो ऑफर' इस अवसर को अधिक खुशनुमा बना दिया है।

सलमान खान के साथ, फ़िल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।

आप ज़ी5 पर ज़ीप्लेक्स के साथ इस फिल्म को ऐसे देख सकते हैं:

Log on to

www.zee5.com

Download ZEE5 App· Buy 'Radhe Combo Offer' Now· Complete the transaction and start enjoying the movie.

End of content

No more pages to load