Bollywood News


शिल्पा शेट्टी के घर लगा कोरोना का ग्रहण, पति राज कुंद्रा समेत ये भी संक्रमित!

शिल्पा शेट्टी के घर लगा कोरोना का ग्रहण, पति राज कुंद्रा समेत ये भी संक्रमित!
कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने भारत में रहने वाले लोगों की हालत खराब कर रखी है, इससे राहत देने के लिए फ़िल्मी जगत के सितारे आगे आ रहे हैं| यह जानलेवा बीमारी कई मशहूर सेलेब्स को अपना शिकार बना चुकी है| हाल ही में बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने परिवार के स्वास्थ्य के बारे लोगों को जानकारी दी है|

शिल्पा के घर उनके पति राज कुंद्रा, बेटे वियान राज कुंद्रा, बेटी समिषा और उनके सास-ससुर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है| इस समय सभी घर के अंदर ही अलग-अलग क्वारंटाइन में हैं, अभिनेत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आई है| अभिनेत्री की इस दर्दनाक पोस्ट को देखने के बाद उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



शिल्पा शेट्टी ने अपनी इस पोस्ट के द्वारा लोगों को घर में रह कर सावधानी बरतने को कहा है| उनकी पोस्ट के उपर सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी अपना रिएक्शन दे रहे हैं|

End of content

No more pages to load