बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के अनुसार मुंबई से जुड़े कर्जत जगह पर स्थापित एनडी स्टूडियोज में काफी भयंकर आग लग गई है| अगर आपको पता हो, यहाँ पर ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्म 'जोधा अकबर' की शूटिंग की गई थी| सूत्रों की मानें तो इस आग से काफी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करने में काफी समय लगेगा|
जब यह घटना घटी किसी को खबर तक नही आई, बहुत समय बाद आग पर काबू पाने के लिए अनेक फायर टेंडर्स गाड़िया पहुंची और भयंकर स्थिति को काबू में किया गया| बता दें कि एकता कपूर की के लोकप्रिय टीवी शो 'जोधा अकबर' को भी इसी जगह शूट किया गया था| अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक यह आग सेट के साथ लगते रेलवे ट्रैक के कारण लगी थी|
लोकप्रिय आर्ट निर्देशक नितिन देसाई, जोधा अकबर सेट के मालिक हैं| उन्होंने इसको आने वाले मेहमानों के लिए रखा था, यहाँ पर अनेक फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग हो चुकी है| आखिरी बार यहाँ पर ऑल्ट बालाजी के 'पौरषपुर' शो की शूटिंग की गई थी|
ऐश्वर्या राय-ऋतिक रोशन स्टारर 'जोधा अकबर' के शूटिंग सेट में लगी भयानक आग!
Saturday, May 08, 2021 15:12 IST


