Bollywood News


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इक्कठा किए कोरोना मरीजों की मदद के लिए 3.6 करोड़ रूपए!

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इक्कठा किए कोरोना मरीजों की मदद के लिए 3.6 करोड़ रूपए!
कुछ समय पहले विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से सोशल मीडिया पर कोरोना बचाव की नई मुहिम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी थी| वर्तमान समय में यह लव बर्ड कोरोना से ग्रसित मरीजों को मदद प्रदान करने के लिए पैसे इक्कठा करता नज़र आ रहा है|

भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है, इसी के चलते विराट और अनुष्का एक छोटे से अभियान के द्वारा लोगों की सहायता करते नज़र आ रहे हैं| कुछ दिनों पहले उन्होंने वीडियो में बताया था कि, ऑनलाइन फंड रेसर की मदद से वह 7 करोड़ रूपए की धनराशि जमा करना का प्रयास करेंगें| हाल ही में अनुष्का ने ट्विटर पर लोगों को अपनी नई योजना के बारे में खुशखबरी दी है|

अनुष्का और विराट ने नई योजना के तहत अभी तक 3.6 करोड़ रूपए की धनराशि जमा कर ली है| आज अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "उन सभी की आभारी हूँ जिन्होंने अब तक योगदान दिया है| आप सभी के कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए धन्यवाद, हमने आधा रास्ता तय कर लिया है, इसी तरह से बढ़ते रहें|" अगर आपको पता हो अनुष्का 'एक्ट ग्रांट्स' और 'किटो' फंड रेसर की सहायता से पैसे जमा कर रही हैं, उनकी इस पोस्ट को लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैै|



अनुष्का और विराट ने खुद की तरफ से इस फंड में 2 करोड़ रुपयों का सहयोग किया है| अपने इस प्रोजेक्ट के माध्यम से यह कोरोना से पीड़ित जरुरतमंदों के लिए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स, बेड, दवाइयाँ और कुछ जरूरी सुविधा उपलब्ध करेंगें|

End of content

No more pages to load