Bollywood News


तैमूर अली खान अपने छोटे भाई को गोदी में लिए दिखे, तस्वीर सामने आते ही वायरल!

तैमूर अली खान अपने छोटे भाई को गोदी में लिए दिखे, तस्वीर सामने आते ही वायरल!
हिंदी सिनेमा में बेबो के नाम से लोकप्रिय करीना कपूर खान वर्तमान समय में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करती नज़र आ रही हैं| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसको लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है| इसमें तैमूर अली खान अपने छोटे भाई को गोदी में लिए नज़र आ रहे हैं, इन दोनों का यह खूबसूरत अंदाज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

करीना ने पहली बार नन्हें राजकुमार की झलक फैन्स को दिखाई है, यह तस्वीर अभिनेत्री ने मदर्स डे के मौके पर साझा की थी| पोस्ट शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा कि, "वर्तमान समय में उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है, और ये दो लोग मुझे उम्मीद देते हैं...एक बेहतर कल की| सभी खूबसूरत, बहादुर माओं को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं|" इसको देखने के बाद फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी अपना मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं|



अगर आपको पता हो करीना ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था, परन्तु अभी तक बच्चे का नाम नही रखा गया है| अभिनेत्री के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनाई गई फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं|

फिल्म को 2020 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इसको 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा| करीना के फैंस इसके रिलीज़ होने का काफी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load