Bollywood News


कोरोना कहर: बिग बी ने ग्लोबल इवेंट में लोगों से ऐसे की दान देने की अपील!

कोरोना कहर: बिग बी ने ग्लोबल इवेंट में लोगों से ऐसे की दान देने की अपील!
वर्तमान समय में भारत में चल रही कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों की ज़िंदगी तबाह कर दी है| हिंदी सिनेमा कलाकर भी इससे अपने आप को बचा नही पाए हैं, काफी समय पहले बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन भी इस महामारी से संक्रमित हो गए थे| परन्तु अभिनेता ने अपने साहस के द्वारा इस बीमारी को हरा दिया था, हाल ही में अमिताभ ने ट्विटर पर ग्लोबल प्रार्थना में लोगों से खुलकर दान करने की अपील की है|

आपकी जानाकरी के लिए बता दें कि अमिताभ बच्चन ने लाइव ग्लोबल इवेंट में भाग लिया, जो कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ था। इसकी वीडियो अभिनेता ने फैन्स के साथ शेयर की है, जिसमें वह कह रहे हैं कि, "इस समय मेरा देश भारत कोविड की दूसरी लहर से फाइट कर रहा है, इसलिए आगे आकर मदद करें|"



अमिताभ ने वीडियो के अंत में कहा कि अपनी सरकारों और फार्मा कंपनी से बात करें और उन्हें हमारी सहायता करने को कहें| किसी का छोटे से छोटा प्रयास रंग लाता है, जैसे महात्मा गांधी जी ने कहा था कि आप सरलता से पूरी दुनिया को हिला सकते हैं, शुक्रिया|

End of content

No more pages to load