Bollywood News


मास्क उतारकर कोरोना वैक्सीन का टिका लगवाती दिव्या खोसला कुमार हुई ट्रोल!

मास्क उतारकर कोरोना वैक्सीन का टिका लगवाती दिव्या खोसला कुमार हुई ट्रोल!
भारत में चल रही कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों की ज़िंदगी तबाह कर दी है| हिंदी सिनेमा कलाकर भी इससे अपने आप को बचा नही पाए हैं, इस बीमारी के मामले काफी तेज़ी से बढ़ रहे हैं| इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार वैक्सीन पर जोर दे रही है, इस समय सभी कोरोना टिका लगवा रहे हैं| हिंदी सिनेमा कलाकार भी आए दिन वैक्सीन की डोज़ लेने पहुंचते हैं|

हाल ही में युवा अदाकारा दिव्या खोसला कुमार भी अपनी पहली डोज़ लेने पहुंची थी, अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है| वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह वैक्सीन लगवाते समय चेहरे से मास्क हटा लेती हैं| उनकी इस हरकत को सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस कर लिया और ट्रोल करना शुरू कर दिया|

पोस्ट शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन में लिखा कि, "मैंने आज पहली डोज लगवा ली है, इस मुश्किल समय में साथ हैं, चलो वायरस को हराते हैं, सभी नियमों का पालन करते हुए|"



बता दें कि जब दिव्या वैक्सीनेशन करवा रही थी, तो उसी समय उन्होंने अपने मुंह से मास्क हटा लिया| अभिनेत्री की इस लापरवाह हरकत को देख कर लोग कमेंट बॉक्स में अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load