Bollywood News


रवि दुबे हुए कोरोना का शिकार, पत्नी सरगुन मेहता ने इस मजेदार अंदाज़ में किया दर्द बयाँ!

इस समय पूरे भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है, आए दिन इसके मामले बढ़ते ही जा रहे हैं| बॉलीवुड सेलेब्स इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करने के लिए खुलकर सामने आ रहे हैं, परन्तु इस महामारी से बड़े-बड़े कलाकार भी नही बच पा रहे हैं| हाल ही में वेब सीरिज़ 'जमाई राजा' से लोकप्रियता हांसिल कर चुके अभिनेता रवि दुबे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं| इस बात की जानकारी उन्होंने इन्स्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें पत्नी सरगुन मेहता ने भी अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी है|

रवि दुबे ने उन सभी लोगों से सुरक्षित रहने और अपना कोविड टेस्ट कराने की प्रार्थना की है, जो पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए हैं| अभिनेता ने पोस्ट में लिखा कि, " हाय दोस्तों मेरी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, ऐसे में मैं आप सभी से प्रार्थना करता हूँ कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आए हों वह लोग खुद को आईसोलेट कर लें और कोरोना के लक्ष्णों का ध्यान रखें| मैंने अपने चाहने वालों के लिए खुद को आईसोलेट कर लिया है, आप भी सुरक्षित रहें.. सकारात्मक रहें|"



बता दें कि रवि का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, उनके फैन्स से लेकर इंडस्ट्री कलाकार तक सभी कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| हाल ही में अभिनेता ज़ी 5 की 'जमाई राजा 2.0' वेब सीरिज़ में निया शर्मा के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आए थे| इसमें उनकी शानदार एक्टिंग को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था|

End of content

No more pages to load