Bollywood News


सीसीटीवी फुटेज में श्वेता तिवारी से बच्चा छिनते दिखे एक्स हसबैंड अभिनव कोहली!

इस समय टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| अभी-अभी खबर मिली है कि उनकी एक्स हसबैंड अभिनव कोहली के साथ लड़ाई रुकने का नाम ही ले रही है| हाल ही में अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर एक सीसीटीवी वीडियो साझा किया है, जिसमें पति अभिनव, श्वेता को धक्का देते हुए बेटे को छीनते दिखाई दे रहे हैं|

इस समय यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इसको पोस्ट करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा कि, "सच्चाई को सामने आने दो, ये वीडियो मेरे अकाउंट पर ज्यादा समय तक नहीं रहेगा| मैं इसे आगे डिलीट कर दूंगी, मेरा बेटा इससे डरता है| इस घटना के बाद मेरा बेटा महीने भर तक डरता रहा और ढंग से सो भी नहीं पाया, उसके हाथ में 2 हफ्ते दर्द था| वो आज पापा के आने की बात से घबरा जाता है| मैं अपने बेटे को इस मेंटल ट्रामा में नहीं जाने दे सकती हूँ| मैं पूरी कोशिश करूंगी की मेरा बेटा शांत रहे, अगर ये शारीरिक हिंसा नहीं है तो क्या है?|" अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं|



अगर आपको पता हो इससे पहले अभिनव ने श्वेता तिवारी के उपर अपने बेटे को दूर कर देने का आरोप लगाया था| अब इस वीडियो के सामने आते ही दोनों के झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया है, अब देखना ये होगा कि इनकी जिंदगी में आया ये तूफान कहाँ जाकर खत्म होता है|

End of content

No more pages to load