सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहाँ पर कोई भी जानकारी काफी तेजी से फेलती है, फिर चाहे वह खबर अफवाह ही क्यों न हो| मनोरंजन जगत के कलाकारों के मौत की झूठी खबर आना कोई नई बात नही है| हाल ही में दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना के मौत की भी झूठी अफवाह काफी तेजी से वायरल हो रही है|
अभी-अभी जानकारी मिली है कि मुकेश खन्ना ने इस खबर के सामने आते ही पत्रकारों को अपनी प्रतिक्रिया दी है और सोशल मीडिया यूजर्स पर खूब जुबानी तीर चलाए हैंं|
अभिनेता ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि वह एकदम स्वस्थ हैं, इस झूठी खबर के बाद मेरे सगे सम्बन्धी फोन करके हाल-चाल पूछ रहे हैं| इस घटिया अफवाह ने मुझे और मेरे परिवार को सिर्फ परेशान करने का काम किया है|
बता दें कि लोकप्रिय टीवी शो 'शक्तिमान' में सुपरहीरो की भूमिका निभाने वाले मुकेश खन्ना 90 के दशक में बच्चों की काफी अच्छी फैन फॉलोविंग रखते थेे!
अभिनेता मुकेश खन्ना ने खुद के मौत की झूठी खबर के बाद लगाई यूजर्स को फटकार!
Wednesday, May 12, 2021 16:44 IST



