आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एकता कपूर द्वारा प्रस्तुत वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के पिछले सीज़न ने लोगों का अच्छा मनोरंजन किया था| इसके दोनों सीज़न में हरलीन सेठी और विक्रांत मेसी मुख्य भूमिका में नज़र आए थे| लेकिन सीज़न 3 की कहानी काफी हटके होने वाली है|
बता दें कि इस बार सिद्धार्थ शुक्ला शुक्ला और सोनिया राठी मुख्य किरदार में दर्शकों का दिल जीतते दिखाई देने वाले हैं| हाल ही में हरलीन सेठी ने इंस्टाग्राम पर 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3' की रिलीज़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी है|
इस बार वीर और समायरा की कहानी को अगस्तय और रुमी आगे बढ़ाते दिखाई देंगें| पोस्ट शेयर करते हुए हरलीन ने लिखा कि, "ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3 के फैंस के लिए समायरा एक स्पेशल मैसेज लेकर आई है, इसका प्रीमियर 29 मई को ऑल्ट बालाजी पर होने वाला है| क्या आप एक्साइटिड हैं?|" उनके फैन्स कंमेंट् बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैंं|
https://www.instagram.com/p/COw0_lXjkqv/?igshid=ch9z9f0px3xp
इस बार बिग बॉस 13 जीत कर लोगों के दिलों में अलग जगह बना चुके सिद्धार्थ शुक्ला इस सीरीज़ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं| कुछ समय पहले सेट से सिद्धार्थ और सोनिया राठी के किसिंग सीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी| दोनो के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैंं|
सिद्धार्थ शुक्ला स्टारर वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3' इस दिन होगी रिलीज़!
Wednesday, May 12, 2021 16:53 IST


