Bollywood News


मोदी सरकार को पहली बार आड़े-हाथ लेते नज़र आए बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर!

मोदी सरकार को पहली बार आड़े-हाथ लेते नज़र आए बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर!
अगर आपको पता हो हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को केंद्र सरकार का समर्थक माना जाता रहा है| वह अक्सर सोशल मीडिया पर उनके काम की सराहना करते नज़र आते हैं जिसके बाद उनको ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है| हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए वह पहली बार केंद्र सरकार को खरी-खोटी सुनाते नज़र आए हैं| अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह सरकार को अपने जुबानी तीरों के द्वारा घेरते दिखाई दे रहे हैं|

अनुपम खेर ने हाल ही में पत्रकारों को दिए चैनल इंटरव्यू में कहा है कि मुझे लगता है ज्यादात्तर मामलों में केंद्र सरकार की आलोचना करना सही है| इस वक़्त में सरकार को वो काम करने चाहिए, जिसके लिए उन्हें जनता यहाँ तक लाई है| इस समय नदियों में शव बह रहे हैं, परन्तु अन्य राजनीतिक पार्टियों को इस बुरे समय में अपना फायदा नही देखना चाहिये|

कुछ समय पहले अनुपम खेर की पत्नी और बीजेपी सांसद किरण खेर के निधन की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ने लगी थीं| जिसके बाद अभिनेता ने सामने आ कर कहा था कि किरण को लेकर कुछ फालतू अफवाहें उड़ रही हैं जो एकदम झूठ हैं| वह बिल्कुल ठीक हैं, उन्होंने तो कोविड का दूसरा वैक्सीन भी लगवा लिया है| मेरी आप सभी से प्रार्थना है कि ऐसी नेगेटिव खबरें ना फैलाएं, शुक्रिया, सुरक्षित रहें|

End of content

No more pages to load