Bollywood News


लोगों के मसीहा सोनू सूद को मिला अभी तक का सबसे बड़ा डोनेशन, अभिनेता ने ऐसे की तारीफ!

लोगों के मसीहा सोनू सूद को मिला अभी तक का सबसे बड़ा डोनेशन, अभिनेता ने ऐसे की तारीफ!
इस समय भारत में कोरोना के हालात बेहद ही चिंताजनक हैं, पिछले साल कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान पैदल पलायन कर रहे मजदूरों के लिए अभिनेता सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए थे। वह खुद सड़क पर उतरे और गरीब जरूरतमंद मजदूरों का हाथ थामा था, अब इस अभिनेता ने कोरोना से लोगों की जान बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है| वह देश में 4 जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी में हैं|

हाल ही में सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर एक महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स के साथ साझा की है| बता दें कि एक नेत्रहीन लड़की ने अभिनेता के फाउंडेशन 15,000 रुपए का दान दिया है। सोनू ने उनकी तारीफ करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "बोड्डू नागा लक्ष्मी, एक दिव्यांग लड़की और यूट्यूबर है। आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली लक्ष्मी ने सूद फाउंडेशन में 15 हजार का दान दिया है। ये रकम उनकी पांच महीने की पेंशन है, मेरे लिए वो सबसे अमीर भारतीय हैं। किसी का दुख देखने के लिए आंखों की जरूरत नहीं होती, ये एक असली हीरो हैं।" अभिनेता की इस पोस्ट पर उनके फैन्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



सोनू फ्रांस से ऑक्सीजन प्लांट लाने जा रहे है, इसके द्वारा देश के हर हिस्से में लोगों को ऑक्सीजन मिल सकेगी| कोरोना महामारी में लोगों को सबसे ज्यादा समस्या इसी चीज की हो रही है, ऑक्सीजन प्लांट अस्पताल को प्रोवाइड कराने के साथ-साथ सिलेंडर भी भरने में मदद करेंगे| खबरों की मानें तो सोनू द्वारा किया गया पहला ऑर्डर अगले 12 दिनों के अंदर फ्रांस से आ जाएगा|

End of content

No more pages to load