Bollywood News


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोरोना फंड के लिए इक्कठा किए टारगेट से ज्यादा पैसे!

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोरोना फंड के लिए इक्कठा किए टारगेट से ज्यादा पैसे!
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो संदेश के माध्यम से सोशल मीडिया पर कोरोना बचाव की नई मुहिम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी थी| यह लव बर्ड कोरोना से ग्रसित मरीजों को मदद प्रदान करने के लिए पैसे इक्कठा करता नज़र आ रहा है| भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है, इसी के चलते विराट और अनुष्का एक छोटे से अभियान के द्वारा लोगों की सहायता करते नज़र आ रहे हैं|

कुछ दिनों पहले उन्होंने वीडियो में बताया था कि, ऑनलाइन फंड रेसर की मदद से वह 7 करोड़ रूपए की धनराशि जमा करना का प्रयास करेंगें| हाल ही में अनुष्का ने इन्स्टाग्राम पर लोगों को अपनी नई योजना के बारे में खुशखबरी दी है| इन दोनों ने कोविड 19 से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की थी, जिसके तहत उन्होंने अब तक 11 करोड़ से ज्यादा की रकम जोड़ ली है|

अनुष्का ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "सचमुच एकजुटता की भावना से चकित और विनम्र, जो आप सभी ने दिखाया है। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने अपने शुरुआती लक्ष्य से अधिक राशि जुटाई है और यह लोगों की जान बचाने में काफी मदद करेगा। भारत के लोगों की मदद करने में आपके भारी समर्थन के लिए धन्यवाद। यह आपके बिना संभव नहीं होगा, जय हिन्द।"



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का और विराट ने खुद की तरफ से इस फंड में 2 करोड़ रुपयों का सहयोग किया है| अपने इस प्रोजेक्ट के माध्यम से यह कोरोना से पीड़ित जरुरतमंदों के लिए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स, बेड, दवाइयाँ और कुछ जरूरी सुविधा उपलब्ध करेंगें|

End of content

No more pages to load