Bollywood News


कोरोना को हरा चुके चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन का दिखा मजेदार लुक, देखिये वायरल तस्वीर!

कोरोना को हरा चुके चोकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन का दिखा मजेदार लुक, देखिये वायरल तस्वीर!
कुछ समय पहले कार्तिक आर्यन, निर्माता करण जौहर के साथ विवादों के कारण उनके आगामी प्रोजेक्ट 'दोस्ताना 2' से बाहर हो गए थे| अभिनेता आने वाले समय में कभी भी धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ काम करते नज़र नही आएँगे| मीडिया खबरों के अनुसार कार्तिक के गैर जिम्मेदाराना बर्ताव के कारण मेकर्स ने यह कठिन फ़ैसला लिया गया था| हाल ही में चोकलेटी बॉय काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक मजेदार तस्वीर साझा की है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है|

इस तस्वीर में कार्तिक ब्लैक टी-शर्ट और चश्मा पहने पुलिस की गाड़ी को देखकर गुस्से में चीखते दिखाई दे रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा कि, "घर पर रहने का एक और कारण"| अभिनेता की इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी हंसी वाली प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



अगर 'दोस्ताना 2' की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले थे| इनके साथ लक्ष्य लालवानी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे थे, इसकी शूटिंग नवम्बर 2019 को अमृतसर में शुरू हो गई थी| करण जौहर द्वारा निर्मित यह प्रोजेक्ट इसी साल अक्टूबर के अंत तक रिलीज़ किया जाना था| अब तो समय ही बताएगा कि इसका प्रदर्शन लोगों के सामने कब किया जाएगा|

End of content

No more pages to load