Bollywood News


वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने दिया इतने लाख का दान!

वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने दिया इतने लाख का दान!
अभी-अभी खबर मिली है कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लड़ रहे भारत के लोगों के लिए अपना योगदान दिया है| वर्तमान समय में देश जैसी गम्भीर समस्या से लड़ रहा है, इस जानलेवा महामारी में फ़िल्मी कलाकार खुलकर लोगों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं| न्यूज एजेंसी एएनआई ने रजनीकांत द्वारा किए गए दान की जानकारी सोशल मीडिया पर फैन्स को दी है|

बता दें कि रजनीकांत ने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टॅलिन के हाथों में सौंपा 50 लाख रूपए का चेक दिया है| इस खबर के सामने आते ही हर जगह अभिनेता के काम की काफी सराहना हो रही है| पत्रकारों से बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि, "सभी लोगों को सरकार द्वारा लगाए कानूनों का सावधानियों के साथ पालन करना चाहिये, ताकि इस जानलेवा बीमारी को देश से निकाला जा सके|



कुछ दिनों पहले ही रजनीकांत ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाईं थी, इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनकी बेटी सौंदर्या ने फैन्स के साथ साझा की थी| भारत में वैक्सीन लगवाने की कार्यवाही काफी तेज़ कर रखी है, ताकि जल्दी इस महामारी की चेन को तोड़ा जा सके|

End of content

No more pages to load