कलर्स टीवी का लोकप्रिय शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' कुछ समय ही शुरू कर दिया गया है| इस शो के चाहने वाले अपने मन पसंद प्रतिभागी को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं, इस बार फिर टीवी के मशहूर सेलेब्स खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं| यह सीज़न दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में हो रहा हैं, आए दिन प्रतिभागियों की तस्वीर वायरल होती रहती हैं| अभी-अभी शो की बड़ी अपडेट ने सभी को हैरान कर दिया है|
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में इस बार बिग बॉस के कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स और टीवी के लोकप्रिय बहुएं हिस्सा ले रही हैं| हाल ही में हुए पहले एलिमिनेशन ने सभी को चौंका के रख दिया है| मीडिया खबरों की मानें तो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है| बता दें कि टास्क के अंत में विशाल, निक्की तंबोली और अनुष्का सेन बचे थे|
उनके बाद अब शो में अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, अर्जुन बिजलानी, अनुष्का सेन, सौरभ राज जैन, आस्था गिल, महक चहल, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली और वरुण सूद रह गए हैं|
'खतरों के खिलाड़ी 11' के पहले ही एलिमिनेशन में बहार हुआ ये मजबूत दावेदार!
Tuesday, May 18, 2021 08:53 IST


