Bollywood News


नेशनल क्रश रश्मिका की न्यू तस्वीर ने एक बार फिर बनाया फैंस को दीवाना!

नेशनल क्रश रश्मिका की न्यू तस्वीर ने एक बार फिर बनाया फैंस को दीवाना!
अगर आपको पता हो साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा रश्मिका मंदाना बहुत कम समय में लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं| वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ कातिलाना हुस्न के द्वारा भी लोगों का ध्यान आकर्षित करती नज़र आती हैं| हाल ही में अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर खुद की के तस्वीर साझा की है, जिसको देखने के बाद उनके चाहने वाले अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

रश्मिका अपनी क्यूट अदाओं के कारण आज नेशनल क्रश बन चुकी हैं, इस समय उनके पास काफी प्रोजेक्ट हैं| तस्वीर की बात करें तो इसमें रश्मिका एक खूबसूरत घर के बाहर हरे बगीचे के बैकग्राउंड के साथ आकर्षक पोज़ देती दिखाई दे रही हैं| अभिनेत्री ने अपने हाथों में फूलों के गुलदस्ता को पकड़ रखा है, पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, "फूल फूल फ्लॉवर .. थोड़ी सकारात्मकता के साथ कुछ फूल चाहिए .. आशा और प्यार से भरा?|"



रश्मिका मंदाना के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा' में नजर आने वाली हैं| इसको कई भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा, इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मिशन मजनू' के द्वारा बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं| कुछ समय पहले इसकी शूटिंग लखनऊ में चल रही थी, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से इसके शूट को रोक दिया गया है|

End of content

No more pages to load