Bollywood News


बॉलीवुड युवा एक्ट्रेस नेहा शर्मा का बिकिनी अवतार देख फैन्स हुए मदहोश!

हिंदी सिनेमा की युवा प्रतिभावान अभिनेत्री नेहा शर्मा 'तान्हाजी' से काफी लोकप्रियता हांसिल कर चुकी हैं| अभिनेत्री अपनी आकर्षक खूबसूरती के द्वारा लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना चुकी हैं| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर खुद की कुछ तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ साझा की हैं, इनमें वह बिकिनी पहनकर चाय का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं| अभिनेत्री के कातिलाना अंदाज़ को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

बता दें नेहा आए दिन फैंस के सामने अपनी ग्लैमरस अदाओं का प्रदर्शन करती नज़र आती हैं| अगर आपको पता हो वह भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा की बेटी हैं, परन्तु वह खुद अपनी पहचान बनाना चाहती हैं| तस्वीर की बात करें तो इसमें वह बिकिनी के ऊपर सर्ग पहने काफी हॉट और बोल्ड लग रही हैं|



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो नेहा बॉलीवुड में 'क्रूक', 'तेरी मेरी कहानी', 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'यमला पगला दीवाना', और 'तान्हाजी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं| कुछ समय पहले ही वह बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दी थी| आने वाले समय में नेहा शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नज़र आने वाली हैं|

End of content

No more pages to load